हमारे पास सबसे महंगी वस्तु हमारा चरित्र हैं अगर वह चला गया तो आपके पास कुछ नही बचा।
आसपास के लोग या फिर आपके जानने वाले आप पर भरोसा करते हैं क्यों करते हैं एक बार सोचकर देखो।
वे लोग आपके चरित्र को देख कर आप पर भरोसा करते हैं अगर वह भरोसा एक बार टूट गया तो तुम कितनी भी कोशिश कर लो तुम उनका विश्वास नही जीत पाओगें।

ईश्वर ने आपको वो दिया हैं जो आपके लिए अच्छा है आपको उसे और कितना बेहतर बनाना है यह आपकी जिम्मेदारी है।

यह एक सच हैं जब हमको किसी की गुलामी आदत पड़ जाती है तो अपनी ताकत हर कोई भूल जाता हैं।

सब के माता पिता अपनी संतान को बड़े प्यार और लाड से पालते हैं अपने सारे सुखों को त्याग कर अपनी संतान को हर वो सुख देते हैं जो उसके लिए बहुत जरूरी होता है।
हम सब के माता-पिताओं का जीवन हम्हारे जीवन में कितना महत्व है उसको समझे और अपने थोड़े से सुख के लिए उनका त्याग ना करें।
अगर आप शादी सुधा है और आपको अपने बच्चों से कुछ उम्मीदे है तो उनके सामने ऐसा व्यवहार करें जैसा आप उनको बनाना चाहते हो छोटे बच्चे कच्ची कली की तरह होते हैं जो वे देखते है वही सीखते हैं।
किसी चीज का अफसोस हमको नहीं करना चाहिए जो जीवन में होना है वह तो होकर ही रहेगा लेकिन आपकी मेहनत और ईमानदारी आपको कुछ ना कुछ अच्छा जरूर देकर जाएगी।

अकेला रहना अच्छा रहता है कोई भी आपको धोखा नहीं दे पाएगा आप एक अच्छा दोस्त आप प्रगति को भी बना सकते हैं जो हमको बहुत कुछ देती है लेकिन बदले में लेती कुछ नहीं हैं।
अगर आप कुछ अच्छा करना चाहते हो और आप कुछ कर नहीं पा रहे हैं तो आप पेड़ लगाएं और उनकी सेवा करके उनको बड़ा करें आप एक महान कार्य करेंगे क्योकि पेड़ की महानता का फल आपको भी मिलेगा।

आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में bataye l







